हिमधारा
Headlines News :
हिमधारा के सहयोगी लेखकों से अनुरोध है कि अपने ब्लॉग पर प्रकाशित पोस्ट का सिर्फ लिंक ना लगाएँ, पूरी पोस्‍ट के बाद आप अपना लिंक दे सकते है।

Latest Post

हम पोस्टों को आंकते नहीं , उन्हें एक दूसरे में बांटते भर हैं

Written By हिमधारा on Friday | 1.6.12

हिमधारा के सहयोगी दीपक शर्मा कुल्‍लवी की रचना पर्यावरण का उल्‍लेख ब्‍लोग बुलेटिन पर हुआ है। हिमधारा का प्रयास सार्थक हुआ। श्री अजय जी का आभार ।

सामना मुश्किलों का

अभी सोचने से  
हकीकत भी है
सामना मुश्किलों का

पनपते हैं नये सवाल 
छलकते हैं रुदन

हँसी जब रुक सी   
जाती है 

कदम जहाँ बमुश्किल
से बढते हैं

क्रोध जो तीव्र
बना लेता है

जब  अलग हो
ध्यान हट सा जाता है

आंसू जहाँ
बारिश का रूप
ले लेती  है

डर  जब हमें
हर क्षण सताता है

दर्द  जब उभरकर
थमता नहीं है

कार्य  जब
कभी दुश्कर
हो जाते हैं

सामना जब
हकीकत
बन जाता है

रंग  रूप छलक
जाता है रंगों राग सा 
सामनाओं के संग  | 

पर्यावरण

Written By DEEPAK SHARMA KULUVI दीपक शर्मा कुल्लुवी on Thursday | 31.5.12

invitation.jpg
पर्यावरण

यूँ तो पर्यावरण की बातें हम सब करते हैं
लेकिन रात में घर का कचरा गली में भरते हैं
दोष देते सरकार को हम,ऐसा क्यों होता है
शायद हमको जिम्मेदारी का एहसास नहीं होता है
जब तक हम न सुधरेंगे,कोई न सुधरेगा
इल्ज़ाम का क्या है लगाते रहो,प्रदूषण बढ़ता रहेगा
नारे लगाओ न बातें करो,वृक्षारोपण कुछ तो करो
आवो-हवा कुछ तो बदलो यारो, धरा पर कुछ उपकार करो
वर्ना पछताओगे और हाथ मलते रह जाओगे
भरी जवानी में यारो बूढ़े से नज़र आओगे
खिलबाड़ करोगे प्रकृति से तो वोह क्यों बख्शेगी
बदला लेगी सबसे वोह तवाह करके दम लेगी
प्राकृतिक आपदाएँ यूँ ही नहीं आती
सूखा,गर्मीं सर्दी,बाढ़ यूँ ही नहीं खाती
हिमशिखरों की वर्फ पिघल रही,गर्मीं चारों और बढ़ रही
सारी दुनिया पर्यावरण की बस चौतरफा मार झेल रही
जंगल कट गए सूखी नदियाँ खेत खलिहान वीरान
बन जाएगी पृथ्वी सारी जीते जी शमशान
जीते जी शमशान ------------

दीपक 'कुल्लुवी'
09350078399

परिकल्पना सम्मान हेतु चयनित ब्लॉगरों की सूची

Written By हिमधारा on Saturday | 26.5.12


बात उन दिनों की है जब फेसबूक,ट्यूटर जैसे सोशल नेटवर्किंग के आकर्षण मे आवद्ध होकर ब्लॉगरों की ब्लॉग पर सहभागिता कुछ कम होने लगी थी । ब्लॉग जैसे लोकतान्त्रिक माध्यम से हिन्दी को नया आयाम देने और पारस्परिक प्रेम के आदान-प्रदान हेतु मेरे द्वारा कुछ मित्रों को साथ लेकर ब्लॉग पर उत्सव कीपरिकल्पना की गयी, क्योंकिउत्सव का अभिप्राय ही है पारस्परिक प्रेम का आदान-प्रदान। 

परिकल्पना पर १५ अप्रैल २०१० से शुरू हुये उस उत्सव की पंचलाइन थी -अनेक ब्लॉग नेक हृदय...। यह उत्सव दो माह तक निर्वाध गति से परिकल्पना पर जारी रहा। इसका समापन हमनेविभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देनेवाले 51 चिट्ठाकारों के सारस्वत सम्मान से किया। उत्सव के दौरान सारगर्भित टिपण्णी देने वाले श्रेष्ठ टिप्पणीकार को भी इस अवसर पर सम्मानितकिया गया 

उस उत्सव का मुख्य आकर्षण था दुष्यंत के बाद सर्वाधिक चर्चित गज़लकार श्री अदम गोंडवी की रचनात्मक उपस्थिती । उ० प्र० प्रगतिशील लेखक संघ की राज्य इकाई के सदस्य श्री शकील सिद्दीकी ने उस अवसर पर बताया कि कैसे हिंदी ब्लोगिंग ने एक उत्तेजक वातावरण का निर्माण किया है ? ,श्री समीर लाल समीर ने बताया उड़न तश्तरी की कामयाबी का राजहिंदी चिट्ठाकारिता में अपने अनुभवों से रूबरू कराया श्री ज्ञानदत्त पाण्डेय नेहिंदी ब्लोगिंग के कई अनछुए पहलूओं को उजागर किया श्री रवि रतलामी नेहिंदी ब्लोगिंग की समृद्धि को आयामित करने के उपायों पर चर्चा की श्री शास्त्री जे० सी० फिलिप अविनाश वाचस्पतिजी०के०अवधियागिरीश पंकज आदिहिंदी चिट्ठाकारी की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला श्री अरविन्द श्रीवास्तव ने ....आदि-आदि

वाणी वन्दना और गणपति वन्दना को स्वर देकर उत्सव का श्री गणेश किया सुश्री स्वप्न मंजूषा'अदाऔर सुश्री पारुल ने। वाणी वन्दना और उत्सव गीत लिखे आचार्य संजीव वर्मा 'सलिलने । इस अवसर पर श्री मती निर्मला कपिला की प्यारी ग़ज़ल को स्वर दिया श्री सुनील सिंह डोगराने। प्रेम के प्रतीक श्री इमरोज से प्रेम परक बातचीत प्रस्तुत की श्री माती रश्मि प्रभा नेअपनी कविताओं को स्वयं आवाज़  दिये श्री पंकज सुबीर रश्मि प्रभा अनुराग शर्मास्वप्न मंजूषा'अदा'आदि रचनाकार । रंजना (रंजू) भाटिया ने सुनाया उत्तराखंड की यात्रा का वृत्तांत। इसके अलावा ढेरों कविताएँगीत,ग़ज़लकहानियां संस्मरण आदि पढ़ने और सुनने को मिले 

वर्ष-2011 मे भी परिकल्पना पर ब्लॉग उत्सव मनाया गया और इसमें शामिल हुये 500 से ज्यादा ब्लॉगर, किन्तु जब सारस्वत सम्मान देने की बारी आई तो ऐसे लोगों का विरोध दिखा जो इस ब्लोगोत्सव का कभी हिस्सा ही न रहे । फिर भी मैंने सबकी सलाह सुनी और सबकी टिप्पणी पर गौर किया । 

दशक के ब्लॉग और ब्लॉगर हेतु कराये गए मतदान पर भारी संख्या मे मत प्राप्त हो रहे है । समय-समय पर रुझान बताने से ब्लॉगरों मे भ्रम की स्थिति बनती है । इसलिए दशक के ब्लॉग और ब्लॉगर के चयन की अंतिम सूची  हम जून-2012 के प्रथम सप्ताह मे जारी करेंगे और उनका सारस्वत सम्मान हम अगस्त माह के प्रथम सप्ताह मे परिकल्पना सम्मान समारोह मे करेंगे ।

विषय आधारित 41 ब्लॉगरों के चयन मे तमाम ब्लॉगरों की सलाह पर गौर किया जा रहा है और उन सलाहों के आधार पर एक सूची तैयार कराते हुये  निर्णायक मण्डल को भेजा जा रहा है, निर्णायकों के प्राप्त मन्तव्य के आधार पर सहमति बनाते हुये हम शीघ्र चयनित सूची आप सभी के सामने लाएँगे । 


संतोषत्रिवेदी जी और मनोज पाण्डेय जी ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष समीक्षा करते हुये कुछ महत्वपूर्ण सलाह दिये हैं, जिसे पूरी गंभीरता के साथ अमल मे लाया जा रहा है । तबतक धैर्य बनाए रखें ।  रवीन्द्र प्रभात

पैट्रोल के दाम की हुई फिर बढ़ोत्तरी---- बोधिसत्व कस्तूरिया

Written By हिमधारा on Thursday | 24.5.12


 पैट्रोल के दाम की हुई फिर बढ़ोत्तरी ,
अब शर्तिया खाली हो जायेगी तशतरी !!
सब्जी, दाल,आटा, चावल महगे होंगे,
दिखेंगे टेबल पर,केवल खाली डोंगे !!
बच्चों के स्कूल का भाडा दूना होगा ,
आफिस भी इसीलिय अब सूना होगा !!
मैडम आप इसमे कुछ भरपाई कर दो ,
मेकप ,किटी-पार्टी खर्चा  कम कर दो !!
चाऊ मीन , कोल ड्रिंक सपनो में मिलेगे ,
साइकिल पे बौस ,दौड़ते पीछे बाबू दिखेंगे !!
सरकार पहले बढ़ा कर,फिर कुछ घटायेगी ,
ऐसे ही मुलायम और ममता को पटायेगी !!
लेकिन यह चेतावनी है आज बोधिसत्व की ,
जनता ही कांग्रेस को ,अब धूल चटाएगी !!
बोधिसत्व कस्तूरिया 
२०२ नीरव निकुन्ज 
सिकन्दरा आगरा २८२००७

मैहँगा पट्रोल*** दीपक 'कुल्लुवी'



चल पुत्रा चल कड्ड साईकल
पट्रोल होई गया मैहँगा
जितणे च औणा इक लीटर
तितणे च आई जाणा लैहँगा
मैं चलांगा तू अग्गे बैठ
पीछे बैठगी तेरी अम्मा
बदली बदली करी चलांगे सारे
सफ़र बड़ा है लम्मा
खुरक़ पेयी जाए सरकारे यो
बेडा करी दित्ता गर्क
मंगयाई करी दित्ती हर चीजा पर
जीवन बणायी दित्ता नर्क
कारा च मोटे ताले लाई लै
स्कूटर कबाड़ीए दिया दुकाना पौहंचाई दे
क्या जीणा क्या मरणा ओ पुत्रा
रेया कोई न फर्क

दीपक 'कुल्लुवी'
9350078399



मण्डी शहरी सहकारी बैंक के पुनरुद्धार का आश्वासन

Written By हिमधारा on Wednesday | 23.5.12


शिमला। मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सहकारी सभाओं की नियमित लेखा परीक्षा एवं निरीक्षण पर बल दिया है ताकि उनकी सुचारू कार्यप्रणाली सुनिश्चित बनाई जा सके और राज्य में लोग इनसे लाभान्वित हो सके। मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मण्डी शहरी सहकारी बैंक के पुनरुद्धार के प्रयास किए जाएंगे और इस मामले को भारतीय रिजर्व बैंक से उठाया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डी शहरी सहकारी बैंक को आठ वर्ष पूर्व कुप्रबन्धन के कारण बंद करना पड़ा था और इस कारण जमाकर्ताओं की काफी धनराशि इसमें फंस गई थी। वर्तमान राज्य सरकार ने सत्ता में आने के तुरंत बाद इस मामले को केन्द्रीय वित्त मंत्रालय एवं भारतीय रिजर्व बैंक के साथ उठाया ताकि बैंक का पुनरुद्धार किया जा सके। इससे बैंक की विभिन्न योजनाओं में जमाकर्ताओं द्वारा लगाई गई राशि भी सुरक्षित रह सकेगी। जमाकर्ताओं के हित राज्य सरकार के लिए सर्वोपरि है और इनकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार हो रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक शाखाएं खोली जा रही हैं। राष्ट्रीयकृत बैंकों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के साथ-साथ स्थानीय बैंक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, क्योंकि यह बैंक अपने-अपने क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बल प्रदान कर रहे हैं।
प्रो. धूमल ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया है ताकि सहकारी आन्दोलन में उनकी भूमिका को बढ़ाया जा सके। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का अग्रणी राज्य है और सहकारी सभाओं में उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से राज्य में महिला सशक्तिकरण को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमीरपुर, बिलासपुर और सिरमौर जिलों में एकीकृत सहकारी विकास परियोजना फ्लैगशिप कार्यक्रम कार्यान्वित कर रही है ताकि सहकारी क्षेत्र को आवश्यकता आधारित सहायता प्रदान कर गोदाम, दुकानें निर्मित की जा सकें और आवश्यक जमा पूंजी जुटाई जा सके। कांगड़ा, शिमला और कुल्लू जिलों के लिए तीन और परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को इस वर्ष जुलाई तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके बाद इन परियोजनाओं को भी आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हथकरघा क्षेत्र के पुनरुद्धार, सुधार और पुनर्सरंचना के लिए पैकेज का मामला भारत सरकार के विचाराधीन है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया औरपंजीयक सहकारी समिति आरडी नजीम ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
मुख्य सचिव एस रॉय, प्रधान सचिव वित्त डा. श्रीकांत बाल्दी, प्रधान सचिव उद्योग भारती सिहाग, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबन्ध निदेशक बीएम नैंटा, अतिरिक्त पंजीयक सहकारी समिति एचएस ठाकर और पंकज ललित सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।

कुछ तो ब्लॉगर कहेंगे, ब्लॉगरों का काम है कहना : संतोष त्रिवेदी



संदर्भ : परिकल्पना सम्मान-2012
स्त्रोत जहां से चिंगारी उठी :  द्वितीय परिकल्पना सम्मान की उद्घोषणा 

यह चिंगारी देखते-देखते आग की लपटों मे तब्दील हो गयी ।रवीन्द्रप्रभात जैसे अनुभवी और कद्दाबर ब्लॉगर को लोग देने लगे बचकानी नसीहतें । उन्हें शायद नहीं मालूम कि रवीन्द्र प्रभात उन बिरले व्यक्तित्व मे से एक हैं जिनके ऊपर न तो विरोध का प्रभाव पड़ता है और न थोथी दलीलों का । मैं गवाह हूँ पिछले वर्ष संपन्न हुयी परिकल्पना सम्मान समारोह का, जब दिल्ली का हिन्दी भवन खचाखच भरे देश-विदेश के मूधन्य ब्लॉगरों से सजा था और मंच पर उद्घोषित हो रहे थे कई अद्भुत और विषमयकारी उद्घोषणायें। साक्षी था समय और समय के वे पहरूए जिनके होने मात्र से गरिमामय था समारोह । 

रवीन्द्र जी को दिये जाने वाले सुझावों की एक लंबी श्रृंखला है, शायद हिन्दी ब्लोगिंग के इतिहास मे यह पहली बार हुआ होगा जब किसी एक व्यक्ति की पहल की प्रतिकृया मे दर्जनों पोस्ट और कई सौ टिप्पणियाँ आई होंगी । रवीन्द्र जी की लोकप्रियता का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है ।

इन सारे पोस्ट और प्रतिक्रियाओं के मंथन के पश्चात दिव्या केएक पोस्ट पर रवीन्द्र जी की नज़र पड़ी और वे उनके सुझाव पर खुल्ला खेल फरुखावादी खेलने को उत्सुक हुये और खेला भी । मगर इस सुझाव मे लोगों ने हदें पार कर दी और अपने-अपने शुभचिंतकों को नामित करना शुरू कर दिया, बिना किसी आधार के । जिसने कभी जीवन मे कहानी नहीं लिखी उन्हें कथाकार के रूप मे नामित किया गया । जिसने कभी कविता नहीं लिखी उन्हें कवि और कवियित्रि के लिए नामित किया गया। जिसने कभी ब्लॉग की समीक्षा नहीं की उन्हें ब्लॉग समीक्षक के लिए नामित किया गया । वाह रे ब्लॉग जगत वाह ।

यानि फ्लॉप हो गयी दिव्या जी की भी सलाह ।

अब एक नयी सलाह आई है नुक्कड़ पर संतोष त्रिवेदी जी की, जिनहोने पूरे प्रकरण का गहन अध्ययन किया है और सारगर्भित सलाह दी है कि “मैं तो यही कहूँगा कि रवीन्द्र जी कि आपके सारे प्रयोग विफल करने की सुनियोजित तरीके से मुहिम चलाई जा रही है, उसे समझने की कोशिश कीजिये और वैसे ही कीजिये जैसे आपने अपने कुछ निर्णायकों की मदद से पिछले वर्ष किया था। आपकी नियत पर जो संदेह कर रहे हैं उनकी परवाह करने की कोई जरूरत नहीं। आपकी तथा आपके द्वारा गठित निर्णायकों की राय मे जो ब्लॉगर पात्रता रखते हैं, उन्हें सम्मानित कर आपको जो खुशी होगी वो शायद इन विवादित टिप्पणियों को आत्मसात कर नहीं होगी । इसलिए अब समय आ गया है कि रवींद्र जी इस सम्मान-समारोह की गरिमा को बनाये रखें,इसे सीमित रखें और ऐसे वरिष्ठ लोगों का एक पैनल बनायें जो ब्लॉग-विषय और उसकी सार्थकता को ध्यान में रखें.जो लोग पैनल में हों,उनके अपने ब्लॉग इस दौड़ से बाहर हों. . उम्‍मीद करता हूं कि अब अवश्‍य ही कुछ सार्थक निकलकर हिंदी ब्‍लॉग जगत के हित में सामने आएगा,फिर भी रवीन्द्रजी,आपका निर्णय अंतिम और मान्य होगा,आप जैसा उचित समझें,वैसा करें ।"

अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना

Written By हिमधारा on Tuesday | 22.5.12

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विभाग द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय से सम्बन्धित छात्रों के लिए मैरिट-कम-मीन्ज छात्रवृत्ति तथा मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना कार्यान्वित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पात्र विद्यार्थियों के लिए ऑन लाईन आवेदन करना अनिवार्य है। 
शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मैरिट-कम-मीन्ज छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत मुस्लिम, सिख, ईसाई और बौद्ध अल्पसंख्यक समुदाय से सम्बन्धित वे विद्यार्थी छात्रवृत्ति के हकदार होंगे, जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक न हो और जिन्होंने पिछली उत्र्तीण की गई परीक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हों। इस योजना के तहत विद्यार्थी अपना नवीन आवेदन आगामी 30 सितम्बर तक ऑन लाईन भेज सकते हैं। पंजीकरण की प्रति संस्था में जमा करवानी होगी। पहले से पंजीकृत विद्यार्थियों को अपना नवीनीकरण आवेदन पत्र 31 दिसम्बर तक ऑन लाईन जमा करवाना होगा। इसकी एक प्रति संस्था में जमा करवानी अनिवार्य है। मान्यता प्राप्त संस्थानों से तकनीकी तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रम कर रहे छात्रों को यह छात्रवृत्ति शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रदान की जायेगी।
उन्होंने कहा कि मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत मुस्लिम, सिख, ईसाई और बौद्ध अल्पसंख्यक समुदाय से सम्बन्धित वे विद्यार्थी छात्रवृत्ति के हकदार होंगे, जिनके माता-पिता की वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक न हो और जिन्होंने पिछली उत्र्तीण की गई परीक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हों। इस योजना के तहत विद्यार्थी अपना नवीन आवेदन 15 अगस्त तक ऑन लाईन भेज सकते हैं। पंजीकरण की प्रति संस्था में जमा करवानी होगी। सरकारी व गैर सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के विद्यार्थियों को अपना आवेदन 15 जुलाई तक विद्यालय के प्रधानाचार्य के पास जमा करवाना होगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग से सम्बन्धित छात्राओं के लिए मौलाना आजाद राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना कार्यान्वित की जा रही है। इस योजना का लाभ राज्य में किसी सरकारी व गैर सरकारी अनुदान अथवा सम्बद्ध संस्थानों में पढ़ रहे वे अल्पसंख्यक छात्राएं उठा सकती हैं, जो हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी हैं। जमा एक की वे छात्राएं योजना के तहत पात्र हंै, जिसके माता-पिता की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम हो और जिसने पिछली उत्तीर्ण की गई परीक्षा में 55 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हो। पात्र छात्राओं को अपना आवेदन 15 जुलाई तक विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रेषित करना होगा।

स्वर्ग से सुन्दर कुल्लू घाटी प्रैस रिपोर्टर :- दीपक शर्मा 'कुल्लुवी'

स्वर्ग से सुन्दर कुल्लू घाटी 
प्रैस रिपोर्टर  :- दीपक शर्मा 'कुल्लुवी' 

(Photo:writer Deepak Kulluvi with father Sh.Jai Dev 'Vidrohi' in beautiful Sainj Valley) 

(Photo:writer Deepak Kulluvi with wife kumud at Sangam of Vyas Parvati rivers at Bhuntar) 
बच्चों को गर्मीं की छुटियाँ पड्नें  वाली हैं I इसमें अधिकतर लोग बच्चों को साथ लेकर पहाड़ों पर घूमनें जाते हैं I जैसे शिमला,कश्मीर,कुल्लू मनाली I यह  सभी पर्यटक स्थल खूबसूरत हैं I लेकिन स्वर्ग से भी सुन्दर तो  कुल्लू घाटी ही  है I यह एक रमणीय पर्यटक स्थल है I कुल्लू  घाटी में बहुत वैरायटी है I यहाँ की ऊँची ऊँची देवदार के वृक्षों से भरपूर पहाड़ियाँ बरबस  पर्यटकों का मन मोह लेती हैं I मैं खुद कुल्लू का ही  रहनें वाला हूँ इसलिए यहाँ की खूबसूरती  और यहाँ  चप्पे चप्पे से वाकिफ हूँ  I यहाँ आप ऐडवैंचर  गेम्स जैसे  रिवर राफ्टिंग,ट्रैकिंग,स्कींग,रॉक  क्लाईमिंग  सब कर सकते हैं I और अपनी छुटियों का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं I यहाँ  घूमनें  के लिए बहुत ही सुन्दर मनमोहक  स्थान जैसे मनाली,नग्गर,रोहतांग,जगतसुख,भुंतर,शमशी,मणिकर्ण.गड्सा,खोखन,कुल्लू शहर,भेखली,बिजली महादेव,मलाना सैंज घाटी  इत्यादि हैं I सोलंग वैली में स्काई ग्लाइडिंग,स्नो ड्राइविंग का भरपूर आनंद उठाया जा सकता है I
(Photo:- kumud & Poonam in snow at Manali ) 
आप अपनें बजट अनुसार अपना टूर प्लान कर सकते हैं I दिल्ली से सीधी सरकारी,टूरिज्म की साधारण व वातानुकूलित,वोल्वो हर तरह की  बसे उपलब्ध रहती हैं I दिल्ली से सीधी हवाई सेवाएँ भी है कुल्लू के लिए हवाई अड्डा कुल्लू शहर से आठ किलोमीटर पहले भुंतर में है I टैक्सियाँ भी मिल जाती हैं दिल्ली से ट्रेन शिमला,किरतपुर साहब य जोगिंदरनगर तक मिल सकती है यहाँ से आगे कुल्लू तक बस  य टैक्सी  कुल्लू वैल्ली में सस्ते महंगे हर तरह के होटल उपलब्ध हैं  Iमनाली में सैंकड़ों होटल हैं जिनमें  होटल पुष्पक,अम्बैसडर,ग्रीन,स्नो व्यू इत्यादि हैं I  मनाली के आसपास किसी न किसी फिल्म की शूटिंग होती ही रहती है I हिमाचल  प्रशासन चुस्त दरुस्त है इसलिए प्लास्टिक बैग न ले जाएँ वर्ना  चालान हो जायेगा I प्लास्टिक पन्नियों पर यहाँ  वैन है I कागज़ के लिफाफे ही मिलेंगे पर्यावरण की रक्षा के लिए  I ट्रेडिशनल तिबतन,चाईनीज़ फ़ूड हर जगह और सस्ता मिलता है I

(Different type of Pure honey Gutti Oil,Anardana in Madhav Shop  Nangabag Raison) 
ठीक  मेरे घर के सामने भुंतर में व्यास और पार्वती नदियों का संगम है मनाली की तरफ से व्यास नदी आती है और मनीकर्ण की तरफ से पार्वती नदी I यह  विहंगम  दृष्य अद्भुत है I इस  विलय के बाद आगे  यह दोनों नदियाँ केवल एक ही नदी  'ब्यास'  बनकर चलती है  इसका प्राचीन नाम बिपाशा भी रहा है I
( Sangam of Vyas Parvati rivers at Bhuntar and Bijli Mahadev Mandir on top of the mountain) 
कुल्लू घाटी अपनीं कुल्लू टोपी और कुल्लू शालों के लिए मशहूर है पूरे विश्व में I पूरी घाटी हजारों छोटी बड़ी दुकानें,शोरूम हैं जिनमें भुट्टी विवर्स शमशी ,जेO जेO शाल , गगन शाल,रायसन विवर्स  प्रमुख हैं I  सारी वैल्ली (घाटी) में बहुत सारे मंदिर है I यहाँ के मंदिरों में कोई लूट खसूट नहीं है सीधे सादे लोग हैं  सीधे सादे पुजारी सब भोले भाले I बिजली  महादेव में भोले नाथ का भव्य मंदिर है यह कुल्लू शहर से चौदह किलोमीटर की दूरी  पर खूबसूरत से  पहाड़ पर स्थित है कुल्लू में श्री रघुनाथ जी का प्राचीन मंदिर है साथ में वैष्णो माता का मंदिर,बाबा बालक नाथ मंदिर ,गुग्गा देवता मंदिर
(Gugga Devta Mandir Kullu)
और  गुरुद्वारा  भी हैं I भुंतर में व्यास नदी के साथ  शिव मंदिर,सुन्दर और  गुरुद्वारा है   और पहाड़ी के ऊपर  बुद्ध मानेस्ट्री है ,बड़ी शमशी में माता का मंदिर,और छोटी शमशी में श्री जयदेव विद्रोही निर्मित  नैणा देवी  का सुन्दर मंदिर है जिसके पुजारी राजीव शर्मा जी हैं मनाली में हडिम्बा ,मनु के प्राचीन मंदिर हैं बुद्ध मानेस्ट्री भी है I भुंतर  शमशी में संध्या पैलेस होटल,होटल ट्रांसशिवा,होटल एयरपोर्ट ,रिवर व्यू ,राजमहल और अपैक्स रेस्तरां  हैं कुल्लू में होटल शोभला,रमणीक,रोहतांग हैं I  मनीकर्ण  में श्री राम मंदिर और गुरुद्वारा है जहाँ खाना गर्म पानी के चश्मों में बनता है I यहाँ दोनों जगह सब सुख सुविधाओं वाली धर्मशालाएं हैं होटल भी  हैं I गड्सा से ऊपर पहाड़ी पर प्राचीन ब्रह्मा मंदिर है यहाँ जो ब्रह्मा जी की मूर्ति है उसकी लम्बाई का किसी को कोई ज्ञान नहीं कथानुसार यह पाताल लोक तक लम्बी है I बजौरा  में प्राचीन शिव मंदिर है नग्गर में त्रिपुरा सुंदरी,ठाऊआ  और  प्राचीन शिव मंदिर है I समस्त कुल्लू घाटी घूमनें के लिए आपके पास पांच से लेकर सात दिन होनें चाहिए तभी आनंद आएगा I कुल्लू घूमनें  के लिए मई जून और अक्टूबर सबसे बढ़िया हैं I
(Photo:writer Deepak Kulluvi in heavy snow in Manali in 1987) 
दिसंबर में वर्फ गिरती है मनाली में विंटर कार्निवल  फैस्टिवल होता है सर्दी तो  बहुत होती है लेकिन बहुत मज़ा आता है  I सुखद पल कैद करनें के लिए  कैमरा या हेंडीकैम ले जाना न भूलें I 
(Plum in orchards of my in-laws)
कुल्लू  की  सर्दी का कोई पता नहीं कब हो जाये इसलिए गर्म कपड़े हमेशा साथ रखें I जो भी इस देवघाटी  कुल्लू एक बार जाता है बार बार जाने की इच्छा रखता है इतनीं कशिश है कुल्लू घाटी में विशवास न हो तो एक बार जाकर देखिये विश्वास हो जायेगा I

SHRI RAJIV GANDHI AWARD – 2012 & MEMORIAL LECTURE

Written By DEEPAK SHARMA KULUVI दीपक शर्मा कुल्लुवी on Sunday | 20.5.12


· National Coordinator for Anti Doping Campaign in Sports & one of the Founder Members of Clean Sports India 2010. Crusader fighting against “Doping in Sports” since 1998

MEMORIAL LECTURE & SHRI RAJIV GANDHI AWARD – 2012


Event Report -21 May 2012
PRESS REPORTER:DEEPAK SHARMA 'KULUVI'

MEMORIAL LECTURE & SHRI RAJIV GANDHI AWARD – 2012
For Peace & Social Development
LATE SHRI RAJIV GANDHI
20th August, 1944 – 21st May, 1991 (Former Prime Minister of India)
Deputy Chairman Hall, Constitution Club, Rafi Marg, New Delhi
Monday, 21st May, 2012, At 9:00 AM Onwards

On the occasion of the 21st death anniversary of the former Prime Minister Shri Rajiv Gandhi (Bharat Ratna) the MOMIN CONGRESS in Association With the INDIAN INSTITUTE OF HUMAN STUDIES and SAFA TIMES an event was organized at Constitution club on 21 May 2012 morning to remember the man of dynamic personality, the man who put India in the line of developed country of world, the man who gave the rays of hope to poor and downtrodden people.
On this occasion Momin Congress presented Rajiv Gandhi Award – 2012, for Peace and Social Development. The award was presented for commendable performance in the field of Peace & Social Development as the measure of achievement for creating awareness and assistance in raising the empowerment of the society by Dr. K. Rahman Khan (Former deputy Chairman – Rajya Sabha).

The Awardees who were honored on the occasion were –
1. Shri Oscar Fernandez (MP and Gen. Secretary AICC),
2. Shri JP. Aggarwal – (President DPCC)
3. Shri Malik Manan (MP Jharkhand)
4. Smt. Sunita Godara (Asian Marathon Champion-Gold Medalist 1992 (Health & Welfare missionary)
5. Smt. Kiran Chopra, President Varishth Nagrik Kesari Club

6. Dr. Durulabh Somua (MLA – Naogaon, Assam)

Sunita Godara – Member Governing Council INCAS
SUNITA GODARA - Profile

Former Asian Marathon Champion - Health & Welfare Missionary


As an eminent international athlete marathoner of repute Sunita Godara has completed 76 Full marathons (42.2km) till date and won 25 Golds, 12 Silvers & 13 Bronzes across the globe in 26 countries and a total of 120,000 Kms covered in training. Her more than 200 int’l Races include 123 Half Marathons (21km) in her Marathon running carrier till date.
She has won international marathons in Asia in Bangkok, Singapore, Malaysia, Philippines, Indonesia and Japan. In 1992 won the 3rd Asian Marathon Championship Gold. She started her International carrier by running the 1985 Boston Marathon and London Marathon twice in 1990 & 1992.
She secured position among top ten overall women in Las Vegas, Polland, Belgrade, Italy, Paris marathon and Australia Melbourne Marathon (5th Position), Holland Marathon 3rd Position in 1993.
· Presently Coordinator for Elite Indian National Marathoners from all over India for National and International Marathons in India & abroad.
· Olympic Torch Bearer/Escort Runner at the Atlanta Olympics 1996.

· Sports Awards – Bhim Award 1994 from Haryana Govt,

· Life time sports Achievement Award 2010 from Women Int’l Networking

· Sports Achiever Award 2012 from Jaipur Marathon organization.

· Women Achiever’s Award 2012 in the field of Sports from Inner Wheel Club of Delhi & NCR.

· Organizes Mass Awareness Runs / Fitness Clinics to promote grass route level running & promoting Healthy life style.
· Mass event on various Social issues with the support of UN agencies, PSUs & Govt Deptt of Ministries.
· Operating Stree Shakti Kendra for Urban Slums Covering Vocational Training, Heath, Education, Life Skill Education and Legal aspects of Women Empowerment.
· Taekwondo Martial Art & Self Defense for children & Women
· SS Dance Academy - This cultural activity is to channelize the youth energy and promote underprivileged special Children and give them exposure in the main stream.
· Member Consultative Committee on Prohibition and Prevention of Drug Abuse of Directorate of Prohibition, Govt of NCT Of Delhi.

· Governing Council member of Indian Center for Alcohol Studies (INCAS).

दशक का चिट्ठाकार : हर एक ब्लॉगर जरूरी होता है ।

दशक का चिट्ठाकार : हर एक ब्लॉगर जरूरी होता है ।



कल अचानक जाल भ्रमण के दौरान दिव्या जी की एक पोस्ट पर मेरी नज़र पड़ी । उन्होने हर विषय पर बड़ी साफ़गोई के साथ अच्छी और सच्ची टिप्पणियाँ करके मेरा मार्गदर्शन कर दिया । मैं हतप्रभ हूँ और उत्साहित भी इस सारगर्भित पोस्ट को पढ़कर । उनकी कई बातें मुझे अमल करने योग्य लगी जिनमें से एक है “ सर्वप्रथम नामों की एक सूची जारी करनी चाहिए । उसमें नामांकन ब्लॉगर द्वारा स्वयं होनी चाहिए । फिर उन नामों पर अन्य ब्लोगर्स द्वारा वोटो के मिलने पर उसकी गणना होनी चाहिए । ब्लोगर्स से यह अधिकार नहीं छिना जाना चाहिए कि वह अपना मत, अपने लिए इस्तेमाल कर सके । कभी-कभी यही एक मत निर्णायक साबित होता है ।“ 

आपका आभार दिव्या जी, इस मार्गदर्शन के लिए ।

अब संभव नहीं कि जो चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, उसे बीच मे रोक दिया जाये । यह भी संभव नहीं कि प्राप्त मतदानों पर विचार न किए जाये । वो तो निर्वाद्ध चलती रहेगी और उसपर निर्णय भी पूर्व के नियम और शर्तों के आधार पर ही होगा, किन्तु उसमें एक संशोधन यह किया जा रहा कि कोई भी ब्लॉगर अपने लिए मत का इस्तेमाल कर सकता है। जहां तक पारदर्शिता का सवाल है तो अंतिम निर्णय के पश्चात जिन्हें भी आपत्ति होगी उन्हें आवश्यकतानुसार प्राप्त मतदान की सूची भेजी जाएगी या फिर सार्वजनिक कर दी जाएगी ।

हाँ सामूहिक हित में एक कार्य अवश्य किया जा सकता है -उपरोकतानुसार पाँच ब्लॉग और पाँच ब्लॉगर के चयन के पश्चात अभी भी परिकल्पना सम्मान के अंतर्गत हमें 41 ब्लोगर्स का चयन करना है, जसमें आप हमें टिप्पणी के माध्यम से सुझाव दे सकते हैं कि किस श्रेणी मे किस ब्लॉगर का चयन किया जाये ?
(1) कवि का सम्मान
(2) युवा कवि का सम्मान
(3) कवयित्रि का सम्मान 
(4) युवा कवयित्रि का सम्मान
(5)व्यंग्यकार का सम्मान
(6) युवा व्यंग्यकार का सम्मान
(7) कार्टूनिस्ट का सम्मान
(8) युवा कार्टूनिस्ट का सम्मान
(9) लेखक का सम्मान (कथा-कहानी)
(10)      लेखक का सम्मान (संस्मरण )
(11)      लेखक का सम्मान (यात्रा वृतांत)
(12)      लेखक का सम्मान (सकारात्मक पोस्ट)
(13)      लेखक का सम्मान (परिचर्चा)
(14)      लेखिका का सम्मान (कथा-कहानी)
(15)      लेखिका का सम्मान (संस्मरण)
(16)      लेखिका का सम्मान (यात्रा वृतांत)
(17)      लेखिका का सम्मान (सकारात्मक पोस्ट)
(18)      लेखिका का सम्मान (परिचर्चा)
(19)      तकनीकी ब्लॉगर का सम्मान
(20)      युवा तकनीकी ब्लॉगर का सम्मान
(21)      नवोदित ब्लॉगर का सम्मान
(22)      उदीयमान ब्लॉगर का सम्मान
(23)      ब्लॉग विचारक का सम्मान
(24)      गीतकार का सम्मान
(25)      युवा गीतकार का सम्मान
(26)      गजलकार का सम्मान
(27)      युवा ग़ज़लकर का सम्मान
(28)      टिप्पणीकार का सम्मान ( पुरुष)
(29)      टिप्पणीकार का सम्मान (महिला)
(30)      हिन्दी प्रचारक का सम्मान (पुरुष)
(31)      हिन्दी प्रचारक का सम्मान (महिला)
(32)      चित्रकार का सम्मान (पुरुष)
(33)      चित्रकार का सम्मान (महिला)
(34)      छायाकार का सम्मान (पुरुष)
(35)      छायाकार का सम्मान (महिला)
(36)      यशस्वी ब्लॉगर का सम्मान
(37)      आदर्श ब्लॉगर का सम्मान
(38)      बाल ब्लॉगर का सम्मान
(39)      ब्लॉग समीक्षक का सम्मान
(40)    ब्लॉग फिल्म समीक्षक का सम्मान 
(41)      विज्ञान कथा लेखक का सम्मान

दृष्टव्य: उपरोक्त चयन हेतु आप उनके नाम का भी सुझाव दे सकते हैं जिन्हें विगत वर्ष परिकल्पना सम्मान प्रदान किया जा चुका है । यदि आप अपने सुझाव सार्वजनिक टिप्पणियों के माध्यम से नहीं देना चाहते हैं तो मेल पर भी आपका स्वागत है । 


ध्यान दें : केवल  24 घंटे के भीतर प्राप्त आपके सकारात्मक सुझाव का ही सम्मान किया जाएगा, विवाद पैदा करने वाली टिप्पणियों को महत्व नहीं दिया जाएगा । 

समाचार

More on this category »

साहित्‍य

More on this category »

पर्यटन

More on this category »

इतिहास

More on this category »

ब्‍लोगिंग

More on this category »

विविध

More on this category »

संस्‍कृति

More on this category »
 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. हिमधारा - All Rights Reserved
Template Modify by Creating Website
Proudly powered by Blogger